Breaking News

प्रथम सब जूनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए बिहार के दरभंगा से आदित्य कुमार का चयन।

आदित्य कुमार

दरभंगा, राकेश कुमार सिंह:- प्रथम सब जूनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए बिहार की ओर से दरभंगा जिला अन्तर्गत बिरौल के आदित्य कुमार का चयन होने से क्षेत्र वासियों मे खुशी देखी जा रही है। टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा राज्य स्तर पर चयन किये गए खिलाड़ियों में आदित्य कुमार को बिहार की ओर से खेलने का अवसर मिला है। यह टीम उत्तर प्रदेश के लखनऊ मे आयोजित प्रथम सब जूनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप मे हिस्सा ले रही है। टीम मैनेजर ने बताया कि राज्य स्तरीय टीम में दरभंगा,मधुबनी,आरा, मुजफ्फरपुर जिला से चयन किये गए खिलाड़ी इसमें शामिल हैं। इधर बिरौल के देवेन्द्र सहनी के पुत्र आदित्य कुमार ने  बताया कि कड़े परिश्रम के बाद उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाले प्रथम सब जूनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए राज्य स्तरीय टीम में पहली बार खेलने का अवसर मिला है।इस सफलता के पिछे अपने माता पिता एवं खेल जगत के गुरूजनों का असीम कृपा और आशिर्वाद प्राप्त है। वहीं टेनिस बॉल क्रिकेट टीम मे बिहार से बिरौल के आदित्य कुमार का चयन होने पर स्थानीय खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आदित्य ने जिला के साथ साथ बिरौल अनुमंडल का मान बढ़ाया है।इसके लिए टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अधिकारियों को साधुवाद दिया है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …