Breaking News

बालूमाथ-खलारी मार्ग के सड़क दुर्घटना में एक की मौत और एक गंभीर रूप से घायल

 

 

 

लातेहार (राँची ब्यूरो): बालूमाथ – खेलारी मार्ग पर शनिवार की देर शाम मारंगलोइया गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया।मृतक *रामगढ़ जिला के सदर थाना क्षेत्र के गोगांई गांव का रहने वाला मुन्ना सिंह  (35 वर्ष) है।* जबकि घायल युवक बालूमाथ थाना क्षेत्र के डाढ़ा गांव निवासी अभिमन्यु सिंह का पुत्र पवन सिंह है।मृतक मुन्ना अपने मामा के घर आया था।घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाईक पर सवार होकर मुन्ना अपने ममेरे भाई पवन के साथ ड़ाढ़ा गांव से आवश्यक कार्य से मूरपा जा रहा था।ज्योंही ये लोग मारंगलोईया पुलिस पिकेट के पास पहुंचे ही थे की आदिवासियों की रांची रैली से वापस लौट रहे टाटा मैजिक से आमने सामने की टक्कर हो गयी।टाटा मैजिक रांची से इसी थाना क्षेत्र के इचाक गांव जा रही थी। घायलावस्था में दोनों को आस पास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बालूमाथ पहुंचाया।जहां इलाज के दौरान मुन्ना की मौत हो गयी।घायल पवन की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है।घायलों का इलाज कर रहे चिकित्सक ने उसे बेहतर चिकित्सा के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया है।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।उक्त आशय की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …