Breaking News

बिहार :: कमला में नाव पलटने से एक बच्ची की हुई मौत

picsart_10-10-06-38-06-320x296दरभंगा : गौराबौराम प्रखंड के बड़गांव ओपी के सामने कमला बलान पश्चिमी तटबंध के पास रविवार की दोपहर करीब 12 बजे नदी की तेज धार में नाव पलट गयी। इससे बौराम गांव निवासी मो. मुख्तार की पुत्री सुल्ताना खातून (12) की मौत डूबने से हो गयी। नाव पर सवार पुरुषों ने मशक्कत के बाद महिलाओं को सकुशल बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, छोटी नाव पर सवार होकर बड़गांव के सात लोग घास काटने के लिए कमला बलान नदी के पार जा रहे थे। नाव पर सवार लोगों में दो पुरुष, चार महिलाएं व एक बालिका शामिल थीं। इसी दौरान नदी के बीच में तेज धार में फंसकर नाव पलट गयी। नाव में सवार दोनों पुरुषों ने चार महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पर, वे सुल्ताना की जान नहीं बचा सके।

जब तक उसे बाहर निकाला जाता, उसकी मौत हो चुकी थी। बड़गांव ओपी प्रभारी अंजेश कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बालिका की लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया। वहीं सुल्ताना की मौत की खबर मिलते ही उसके ननिहाल बड़गांव में मातमी माहौल छा गया। वह पिछले कई वर्षों से अपनी मां के साथ ननिहाल में रह रही थी।

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …