Breaking News

बिहार :: कार की ठोकर से दो लोगों की मौत, चार हुए घायल भेजा गया डीएमसीएच

picsart_10-31-09-39-07-200x150मधुबनी : एनएच 57 पर रविवार को सुबह करीब 8 बजे फुलपरास थाना क्षेत्र के सिजौलिया के पास दरभंगा से मधेपुरा जा रही कार की ठोकर से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि कार में सवार एक ही परिवार के सभी चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार करीब तीस फीट नीचे खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने कार में फंसे सभी घायलों को ईलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मे भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सभी को डीएमसीएच रेफर कर दिया।

डॉक्टर ने बताया की घायलों में शैल देवी 65 वर्ष व सुशील कुमार 72 वर्ष की स्थिति गंभीर है। घायलों में प्रियंका देवी (30) पति समीर कुमार, दिपु कुमार (40)बीसभी मधेपुरा  खतरे से बाहर हैं। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए एनएच-57 को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीओ मो.कमर आलम, डीएसपी उमेश्वर चौधरी, सीओ राजेन्द्र कुमार राजीव, थानाध्यक्ष पुनि सनोवर खा एसआई मनोज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।

इसके बाद एसडीओ श्री आलम ने मृतक के परिजनों चार चार लाख रुपया सरकारी सहायता देने की घोषणा की जिसके बाद सड़क जाम हटाया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिजौलिया निवासी गनौर सदाय (55) सोतला देवी (53) चूड़ा कुटाने के लिए ब्रह्मपुर जाने के लिए सड़क किनारे सवारी का इंतज़ार कर रहे थे। इसी बीच दरभंगा से मधेपुरा की ओर तेज गति से जा रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनोँ की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …