Breaking News

बिहार :: गोपालगंज में बोलेरो गिरी खाई में, दरभंगा के दंपति की मौत दो पुत्र जख्मी

picsart_10-08-03-08-01-320x178गोपालगंज / दरभंगा : गोपालगंज के मांझा थाने के पथरा गांव के पास एनएच 28 पर बोलेरो जे 10 फुट नीचे खाई में पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक पति-पत्नी हैं जिनकी पहचान घनश्याम सिंह और सविता देवी के रूप में की गई है।

दोनों दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना के जीवनपट्टी गांव के रहनेवाले हैं। मांझा थानेदार रामसेवक रावत ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। दोनों घायलों की चिकित्सा चल रही है।

बताया गया है कि जीवन पट्टी पचगछिया के घनश्याम सिंह गोरखपुर में ट्रैवल एजेंसी चलाते थे। वे दुर्गापूजा के अवकाश में अपनी पत्नी सुनीता और दो बेटों मोनू सिंह और सोनू सिंह के साथ गोरखपुर से गांव दरभंगा लौट रहे थे। गाड़ी घनश्याम सिंह खुद चला रहे थे। पथरा के पास बोलेरो अचानक पलट गई।

इस घटना में घनश्याम सिंह और उनकी पत्नी सुनीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। उनके दोनों घायल पुत्रों मोनू और सोनू सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद मांझा के पथरा में घंटों सड़क जाम की स्थिति बनी रही। जाम हटाने में पुलिस को घंटों मेहनत करनी पड़ी।

उधर दरभंगा सूचना मिलने के साथ ही उनके परिजनों में मातम छा गया। वहां से उनके परिवार के लोग गोपालगंज के लिए रवाना हो चुके हैं।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …