Breaking News

बिहार :: छत की सीढ़ी गर्म होने से फैली सनसनी, आपदा प्रबंधन विभाग ने दिया घर खाली कराने का आदेश

picsart_10-10-09-34-22-320x251समस्तीपुर : मोरवा प्रखंड की धर्मपुर बांदे पंचायत निवासी दिनेश पांडेय के घर की सीढ़ी सहित नीचे की धरती गर्म होने की खबर से सनसनी फैल गई। जिसने भी यह बात सुनी उनके घर की ओर दौड़ पड़ा। इससे दिनभर रविवार को लोगों की भीड़ लगी रही। लोग किसी अनहोनी की आशंका से डरे सहमे थे। जानकारी मिलने पर एसपी के निर्देश पर घर खाली कराया गया।

बताया गया है कि दिनेश पांडेय उर्फ लड्डू पांडेय की बहू रविवार सुबह चाय बनाने गई। अचानक पैर से चप्पल निकलने पर उसे वहां की धरती गर्म महसूस हुई। इसके बाद महसूस हुआ कि छत की ओर जाने वाली सीढ़ी धरती से भी अधिक गर्म थी। इसकी जानकारी मिलते ही गांव के लोग जुटने लगे। स्थानीय समाजसेवी प्रो. अशोक कुमार पांडेय ने इसकी जानकारी एसपी नवल किशोर प्रसाद सिंह को दी। उन्होंने तत्काल घर खाली कराने का आदेश दिया। वहीं बीडीओ राजीव कुमार, सीओ श्यामनंदन रजक व सीआई वहां पहुंचे और घर का निरीक्षण किया। फिर बीडीओ ने डीएम प्रणव कुमार व आपदा प्रबंधन को जानकारी दी। ग्रामीणों के अनुसार आपदा प्रबंधन विभाग ने 60 मीटर के दायरे में क्षेत्र के लोगों को सावधान रहने की हिदायत देते हुए घर खाली कराने का आदेश दिया है।

स्थानीय चंदन पांडेय के अनुसार घर के आसपास के क्षेत्र में कभी-कभी चापाकलों से पानी में केरोसिन की गंध आती थी। हालांकि गुहस्वामी दिनेश पांडेय एवं उनके पुत्र लक्ष्मण पांडेय ने अपने घर के चापाकल से केरोसिन की गंध आने की बात से इंकार किया है। लोगों ने बताया कि सुबह की अपेक्षा दिन के ढाई बजे तक धरती और अधिक गर्म हो गयी थी। कुछ लोगों ने तापमान नापने के लिए थर्मामीटर भी लगाया। बीडीओ राजीव ने गृहस्वामी से घर खाली कराकर अनाज एवं राहत सामग्री का इंतजाम किया है। पटोरी थाना के टाइगर मोबाइल पुलिस चंदन कुमार, संजय कुमार, दफादार बैद्यनाथ झा घटनास्थल की निगरानी कर रहे हैं.

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …