Breaking News

बिहार :: पेट्रोलिंग कर रही लापरवाह पुलिस थी अंजान, जब सात कमरों का ताला तोड़ चोरों ने किये हाथ साफ

picsart_10-10-04-12-19-320x211उ.स.डेस्क : मधुबनी में चोरों ने रविवार की देर रात जमकर उत्पात मचाया.शहर से सटे संतु नगर में देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया और लाखों रुपए का माल साफ कर दिया. दुर्गापूजा में गृहस्वामी अपने गांव गए थे जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने घर के सभी ताले तोड़ दिये.

चोरों ने घर में रखे 25 हजार रुपए नगद और एक लाख रुपए के जेवर चुराया और फरार हो गये. चोरों ने इस दौरान आराम से सात कमरों के ताले तोड़े और घर के आलमारी, ट्रंक एव अन्य सामान को जांच की और कीमती सामानों को लेकर चलते बने.

ताज्जुब की बात तो यह है कि पेट्रोलिंग का दावा करने वाली पुलिस को कई घंटो तक चोरी की घटना का पता नहीं चला. घटना के कई घंटे बाद और कई बार फोन करने पर दिन के करीब एक बजे पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी.

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …