Breaking News

बिहार :: प्राथमिकी दर्ज किये जाने का शिक्षकों ने किया विरोध, आंदोलन की दी चेतावनी।

टिकारी, गया : विगत मंगलवार को टिकारी बीडीओ उदय कुमार के साथ हुई मारपीट की घटना में बीडीओ उदय कुमार द्वारा शिक्षक सुबोध कुमार सांडिल्य को आरोपित बनाये जाने का विरोध शिक्षक संघ के शिक्षकों ने की है। बुधवार को राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय के प्रांगण में शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षकों ने एकमत से श्री सांडिल्य को आरोपित बनाये जाने का विरोध किया। बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने श्री सांडिल्य पर किये गए प्राथमिकी को वापस लेने की मांग की । लोगो ने कहा कि श्री सांडिल्य द्वारा बीएलओ का प्रभार नहीं लिया गया था जिसके आलोक में टिकारी बीडीओ को योगदान नहीं करने को लेकर लिखित स्पष्टीकरण सौंपा गया था। संघ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि श्री सांडिल्य पीएचईडी कर रहे है जिसके कारण शोध कार्य में व्यस्त है । टिकारी बीडीओ द्वारा बीएलओ का प्रभार ग्रहण के लिए लगातार दवाब बनाया जा रहा है एवं मंगलवार को श्री सांडिल्य के साथ बीडीओ द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया । संघ के शिक्षकों ने स्पष्ट कहा है कि यदि प्राथमिकी वापस नहीं ली जाती है तो शिक्षक बीएलओ कार्य का बहिष्कार और विद्यालय में पठन पाठन कार्य स्थगित करेंगे। बैठक की अध्यक्षता शिक्षक पवन कुमार ने की।बैठक में संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष अरविंद कुमार, नागेन्द्र शर्मा, राजीव रंजन, पम्मी कुमार, योगेन्द्र सिंह, ममता कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।वहीँ दूसरी ओर मारपीट हुई घटना के विरोध में प्रखण्ड कर्मियों ने बुधवार को तालाबंदी जड़ कार्य बहिष्कार किया।कर्मियों ने प्रखण्ड परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू किया।विरोध की जानकारी मिलते ही कर्मीयों से वार्ता करने टिकारी एसडीओ मौके पर पहुंचे और कर्मियों की मांग सुरक्षा गार्ड मुहैया कराने की मांग को मानते हुए प्रखण्ड कार्यालय में सुरक्षा गार्ड मुहैया कराने का आदेश जारी किया एवं दो से तीन दिन के अंदर बीडीओ उदय कुमार को अंगरक्षक देने की बात कही।एसडीओ के आश्वासन पर प्रखण्ड कर्मियों ने बात मानकर कार्य शुरू किया।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *