मधुबनी : जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनीपट्टी-पुपरी पथ (एसएच-52) पर सुंदरपुर टोला के पास सोमवार को हुए बस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। घटनास्थल पर मंगलवार की शाम तक शवों की तलाश की गई। इस बीच पुलिस ने बस मालिक नागेंद्र चौधरी और खलासी जीतू सहनी को गिरफ्तार कर लिया है।वहीं, चालक सीतामढ़ी जिले के अभय चौधरी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
साथ ही मंत्रियों व अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया तथा मृतकों की पहचान कर निकटतम परिजनों को बतौर मुआवजा 4-4 लाख रुपये के चेक देने की बात कही। डीएम ने हादसे में मारे गए 23 लोगों की सूची जारी कर दी है। हालांकि मृतकों की संख्या पर संशय अभी बरकरार है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !