Breaking News

बिहार :: हाई अलर्ट पर दरभंगा वायुसेना केंद्र की चेतावनी-घुसपैठियों को गोली मार दी जाएगी

picsart_10-09-09-35-19-320x214दरभंगा : भारत के सर्जिकल अटैक के बाद पाकिस्तान की तिलमिलाहट को देखते हुए दरभंगा के वायु सेना केंद्र को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। खुफिया रिपोर्ट के बाद वायु सेना केंद्र की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। घुसपैठियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। वायु सेना केन्द्र के आसपास इस आशय के कई बोर्ड भी लगा दिए गए हैं। अत्याधुनिक हथियार से लैस जवान केंद्र की सुरक्षा में लगाए गए हैं।

माना जाता है कि नेपाल सीमा से करीब होने के कारण दरभंगा वायु सेना केंद्र दुश्मनों के निशाने पर हो सकता है।वायु सेना केंद्र के अधिकारी की माने तो यह एयरपोर्ट पाकिस्तान या चीन के साथ युद्ध के समय भी काफी मददगार होगा। अधिकारी के मुताबिक देश के कई आतंकी हमले के तार दरभंगा से भी जुड़े हैं और कई संदिग्ध भी यहां से पकड़े गए हैं। ऐसे में दरभंगा वायुसेना को वैसे ही अलर्ट रहने की जरूरत है। ताकि विपरीत परिस्थितियों में समय रहते दुश्मन को मुहतोड़ जवाब दिया जा सके। दरभंगा वायु सेना केंद्र के विंग कमांडर दीपक नेरकर ने बताया कि हवाई अड्डे की सुरक्षा चाक-चौबंद की गयी है।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …