राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ
लखनऊ।मोहर्रम के त्योहार को देखते हुए प्रदेश के सभी स्तर के पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 24 सितंबर तक निरस्त कर दी गई हैं। डीजीपी मुख्यालय की ओर से एडीजी क्राइम संजय सिंघल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह आदेश नागरिक पुलिस के अलावा जीआरपी व पीएसी के कर्मचारियों व अधिकारियों पर भी लागू होगा।
पढ़ें यह भी खबरलखनऊ: पेट्रोल पंप से निकला पानी, ग्राहकों ने जमकर किया हंगामा
इसमें अधिकारियों से विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टी मंजूर करने को कहा गया है।
इससे पहले डीजीपी ओपी सिंह ने मोहर्रम व गणेश चतुर्थी के मौके पर निकाले जाने वाले जुलूसों व शोभा यात्राओं के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने 12 सितंबर से शुरू होने वाले मोहर्रम और 13 सितंबर से शुरू होने वाले गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में सभी जोनल एडीजी, आईजी-डीआईजी रेंज एवं एसएसपी-एसपी के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया था।
इसमें उन्होंने कहा था कि कि पिछले वर्षों में अथवा इस वर्ष अभी तक जिन-जिन स्थानों पर किसी भी प्रकार का कोई विवाद हुआ हो, वहां पुलिस एवं राजस्व विभाग के राजपत्रित अधिकारियों द्वारा स्थिति का अध्ययन कर विवाद को सुलझाने का प्रयास किया जाए।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !