रांची (रांची ब्यूरो): मुख्यमंत्री रघुवर दास की कैबिनेट ने सोमवार को राज्य हित में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की | इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के साथ मेट्रो रेल पर भी सहमति बनी | साथ ही कुल 36 प्रस्तावों पर रघुवर कैबिनेट ने सोमवार को मुहर लगाई | आंगनबाड़ी में तीन से छह साल तक के बच्चों को खिचड़ी के अलावे नाश्ते में अंडा या फल देने की प्रस्ताव पर मंजूरी। झारखण्ड विधुत निगम लिमिटेड को वर्ष 2016-17 के लिए 300 करोड़ रुपये अनुदान की स्वीकृति। झारखण्ड राज्य बाल श्रमिक आयोग को भंग करने की स्वीकृति। कांटाटोली और राजभवन से हरमू तक के लिये फ्लाईओवर निर्माण के लिए स्टैण्डर्ड बिड डॉक्यूमेंट पर मुहर। दिव्यांगों को नियुक्ति में 10 अंक की छूट पर कैबिनेट की मुहर। 1400 यूनिट सोलर पम्प के वितरण पर मुहर। 90%अनुदान पर किसानों को मिलेगा सोलर पम्प। रजिस्ट्री से पहले ज़मीन सम्बंधित गलत दस्तावेज प्रस्तुत करने पर जिला निबंधन पदाधिकारी द्वारा जाँच कराने पर कैबिनेट से सहमति। धान क्रय नीति में संसोधन, निजी क्षेत्र के लोग भी निविदा के आधार पर किसानों से खरीद सकेंगे धान।
Check Also
फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …
राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !