Breaking News

रांची : पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प में बीडीओ सहित दस जवान घयल।

पत्थलगडा/गिद्धौर (चतरा) : सड़क दुर्घटना के बाद गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय में उग्र भीड़ ने किया पुलिस पर पथराव। बीडीओ मनोज कुमार सहीत 10 पुलिस कर्मी हुए घायल। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिद्धौर निवासी सुनील दांगी के पुत्र राज कुमार को बोलेरो वाहन धक्का मारते हुए पत्थलगडा थाना क्षेत्र के ओर फरार हो गया। जिसमें राज कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया। जैसे हीं इसकी सुचना मिली तो ग्रामीणों ने पीछा करते हुए पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के नावाडीह से चालक सहित वाहन को पकड़कर गिद्धौर ले आए। इसके आद आक्रोषित लोगों को स्थानिय जनप्रतिनिधियों ने समझाते हुए समझोता कराने का प्रयास किया। परन्तु ग्रामीण नही माने। वहीं घटना की सुचना मिलते हीं बीडीओ मनोज कुमार, पुलिस निरीक्षक बंधन भगत, थाना प्रभारी अजय कुमार पंजीकार दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने के प्रयाष में लग गए। लेकिन मामला बिगड़ता चला गया तो इसकी सुचना जिला मुख्यालय को देने के उपरांत जिला के साथ-साथ पत्थलगड्डा व इटखोरी पुलिस मौके पर पहुंच गई और वाहन को थाना ले जाने लगी तो इसी बीच ग्रामीणें ने पथराव शुरू कर दिया। जिसमें बीडीओ के साथ मो.नशीम अंसारी, बसन्त कुमार यादव, मजहर अंसारी, बिनय भूषण शर्मा, भीम सिंह, जफर अंसारी, पुलिस वाहन चालक रघुनन्दन, अरुण तिवारी, अनिल रज्जक, रवि रंजन मेहता आदि पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर चतरा रेफर कर दिया गया।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …