Breaking News

रांची : रातु रोड पूजा पंडाल में लगी आग, दमकल पहुंचा मौके पर, बड़ा हादसा होने से टला।

img-20161007-wa0014रांची (ब्यूरो) : रातु रोड पूजा पंडाल में लगी आग, दमकल पहुंचा मौके पर, बड़ा हादसा होने से टला। राजधानी में शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। एक बड़े दुर्गा पूजा पंडाल में आम लोगों के दर्शन के खुलने से पहले ही आग लग गयी। रातू रोड पर आर आर स्पोर्टिंग क्लब द्वारा बनाये गए दुर्गा पूजा पंडाल में जैसे आग लगी पूरे इलाके में धुंआ उठने लगा। हालाँकि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन मुख्य पंडाल का एक बड़ा हिस्सा डैमेज हो गया है।

घटना के पता चलते ही फायर ब्रिगेड के दफ्तर को इन्फॉर्म किया गया और वहां से दमकल की गाड़ियाँ रातू रोड पहुंची, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन इस घटना में पंडाल का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह से नष्ट हो गया है।

रातू रोड के किनारे बने इस पंडाल के पास घनी आबादी है। साथ ही इस सड़क पर आम दिनों में भी काफी ट्राफिक लोड रहता है। पंडाल से सटे ही आल इंडिया रेडियो का भी दफ्तर है। ऐसे में समय रहते स्तिथि पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा होने से टल गया।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …