Breaking News

लखनऊ:होटल में रिसेप्सनिस्ट को गोली से उड़ाया, तीन गिरफ्तार

होटल में रिसेप्सनिस्ट को गोली से उड़ाया, तीन गिरफ्तार

उमेश सैनी
लखनऊ।राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड स्थित होटल सारा ग्रैंड में शनिवार तड़के नशे में धुत कुछ युवकों ने रिसेप्सनिस्ट को गोली से उड़ा दिया। उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने बिना पूछताछ के किए होटल में ठहरे एक युवक से इन लोगों को मिलने से मना कर दिया था। ये लोग उस युवक को अपना दोस्त बता रहे थे। फायरिंग से होटल में हड़कम्प मच गया। वहीं मामले का खुलासा हो गया है। मामले में दो लड़कियों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि, एक अन्य आरोपी अभी तक फरार है।
सारा ग्रैंड के कर्मचारियों के मुताबिक तड़के करीब तीन बजे तीन-चार लड़के होटल पहुंचे। इन लोगों ने रिसेस्पसनिस्ट कृष्ण कुमार से होटल में ठहरे एक व्यक्ति के बारे में पूछताछ की, फिर उससे मुलाकात कराने को कहा। कृष्ण कुमार ने होटल के कमरे का फोन मिलाया लेकिन वहां से जवाब नहीं आया तो उसने मना कर दिया। इस पर हमलावर उससे उलझ गए। बात बढ़ने पर ही उन लोगों ने फायरिंग कर दी। एएसपी नार्थ अनूप सिंह का कहना है कि सीसी फुटेज के आधार पर पड़ताल की जा रही है। यह पता चला है कि हमलावर भी आस पास ही कहीं ठहरे हुए थे। ये लोग नशे में थे। कृष्ण कुमार मूल रूप से प्रतापगढ़ का रहने वाला है। उसके परिवारीजन को सूचना दे दी गई थी। परिवारीजन शनिवार दोपहर को लखनऊ पहुंच गए हैं। पुलिस इनसे भी कई जानकारियां जुटा रही है।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *