Breaking News

लाखों की कीमत से बने सुलभ शौचालय,बिभागीय अधिकारियो की अनदेखी से खण्डहर में हो रहे तब्दील

माल,रिपोर्टेर:रामकिशोर रावत।

माल,लखनऊ।भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं में शामिल शौचालय निर्माण के लिए जहां सरकार लाखों रुपए खर्च कर रही है वही ग्राम पंचायत आट गढी सौरा मे बना सुलभ शौचालय विभागीय अधिकारियों के चलते खणहर में तब्दील हो रहा है।माल विकासखंड कि ग्राम पंचायत आट गढी सौरा मे लाखों रुपए की कीमत से निर्मित सन 2008 में बना सुलभ शौचालय अपनी दुर्दशा पर रो रहा है जबकि गांव के ही दबंग व्यक्ति द्वारा बने हुए शौचालय के सामने गोबर तथा कूडा डलवाया जा रहा है जिससे सुलभ शौचालय आधा तो जमीदोज हो चुका है वही सुलभ शौचालय के अंदर भी बने शौचालय में कूड़े से पटे पड़े हुए हैं। जिसके अंदर पानी के लिए कराया गया बोर से एक भी बूंद पानी नहीं निकल रहा है।

सिर्फ शो पीस बना हुआ दिखाई दे रहा है। यह सुलभ शौचालय पूरी तरह से खड़ा हर में तब्दील होता जा रहा है। जिससे गांव की महिलाओं को खुले में सोच जाने को मजबूर हैं जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान गीता सिंह ने कई बार खंड विकास अधिकारी से लेकर मुख्य विकास अधिकारी तक की है। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते अभी तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही न होने के कारण नाम का सुलभ शौचालय है। जबकि स्वच्छ भारत मिशन के तहत भारत सरकार शौचालय निर्माण के लिए लाखों रुपए खर्च कर रही है। जब सरकार द्वारा बनवाए गए सुलभ शौचालय का यह हाल है तो ग्रामीण इलाके में बनाए जा रहे शौचालय की स्थिति क्या होगी।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *