Breaking News

शहाबुद्दीन के बाद अब अमर सिंह ने कहा – नीतीश का सिंहासन लालू के कारण ही आज खड़ा है.

2016-09-24-16-28-22-382पटना : हाल ही में जेल से बाहर आए शहाबुद्दीन ने नीतीश को परिस्थितिवश मुख्यमंत्री बताया था अब सपा के महासचिव अमर सिंह ने भी नीतीश को बिहार के लिए कुछ ऐसा ही बताया. अमर सिंह ने मुलायम सिंह यादव को यूपी का इकलौता शेर बताया है. शनिवार को पटना पहुंचे अमर सिंह ने नीतीश कुमार पर चुटकी लेते हुए कहा कि हर शेर का एक इलाका होता है इस बात को नीतीश को यूपी चुनाव में अच्छे से जानना चाहिए. अमर ने कहा कि बिहार मे साथ रहने वाले लालू पहले ही यूपी चुनाव में नीतीश से अलग हो गए हैं ऐसे में नीतीश की ताकत अठन्नी मात्र रह गई है.
अमर ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का बड़प्पन है कि जेल भेजने वाले नीतीश कुमार को उन्होनें बिहार का सीएम बना डाला. सपा नेता ने कहा कि बिहार की सबसे बड़ी पार्टी लालू प्रसाद की ही है और नीतीश का सिंहासन लालू के कारण ही आज खड़ा है.
उत्तर प्रदेश में चुनाव को लेकर चलाये जा रहे जेडीयू के प्रचार पर अमर सिंह ने जमकर निशाना साधा और कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने जिस प्रकार मुलायम सिंह का समर्थन किया है उससे नीतीश कुमार की मुहिम पहले ही कमजोर हो चुकी है.

अमर के मुताबिक यूपी में लालू प्रसाद और नीतीश कुमार का कोई जनाधार नहीं हैं. उन्होनें कहा कि लालू प्रसाद जब जेल भेजने वाले को सीएम बना सकते हैं तो समधी मुलायम के खिलाफ कैसे चुनाव लड़ेंगे.

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *