सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह प्रवक्ता ने इस घटना की निंदा करते हुए प्रखंड कर्मियों को भी जनप्रतिनिधि के साथ उत्तम व्यवहार करने की बात कही

उ०स०डेस्क :- हनुमाननगर/दरभंगा :मुखिया द्वारा ग्रामीण आवास सहायक को मारपीट कर घायल कर देने के विरोध में शुक्रवार को प्रखंड के सभी विभागों के कर्मचारी कलमबंद हड़ताल पर रहे। जिससे प्रखंड का सभी काम बाधित रहा।मामला हनुमाननगर प्रखंड के रामपुरडीह पंचायत से जुड़ा है।पंचायत के ग्रामीण आवास सहायक रविन्द्र नाथ ने अपने उपर हुए जानलेवा हमले को लेकर विशनपुर थाना में एफआईआर दर्ज करने के लिए शुक्रवार को थानाध्यक्ष के समक्ष आवेदन दिया है। जिसमें पंचायत के मुखिया ललन महतो व उनके गुर्गों दिलीप सहनी,राजेश सहनी व अन्य लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। आवेदन में आवास सहायक ने कहा है कि फुलवरिया गांव में बुधवार की शाम मकसूदन ठाकुर के घर पर वित्तीय वर्ष 2016-17 के मुख्यमंत्री जीर्णोद्धार कार्य तथा आवास योजना का जियो टैगिंग करने के दौरान मुखिया व उनके गुर्गों ने आकर ईंट फट्ठा से मुझ पर जानलेवा हमला कर मुझे मारा पीटा गया जिससे मैं बुरी तरह घायल हो गया।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बीच बचाव से मेरी जान बच सकी। मुखिया बराबर गलत रिपोर्ट करने का दवाब डालते हैं। ऐसा नहीं करने पर तबादला करवाने की धमकी देते हैं। उपरोक्त संदर्भ में थानाध्यक्ष मनोज कुमार भारती ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अनुसंधान के क्रम में दोषी पाए गए व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव सौरभ सिंह , जिला उपाध्यक्ष रफी उद्दीन और शिक्षक प्रमोद शाह ने भी इस घटना की निंदा की
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !