Breaking News

1 March :: इतिहास के पन्नों में आज का दिन

डेस्क। इतिहास के पन्नों में आज के दिन हुए सभी घटनाएं, जन्म, निधन एवं उपलब्धियां मतलब आज का इतिहास नीचे दिया गया है। देखें आज के दिन का पूरा इतिहास…

1 मार्च का इतिहास

1640: ब्रिटेन को मद्रास में बिजनेस सेंटर बनाने की इजाजत मिली.

1775: अंग्रेज हुकूमत और नाना फडनवीस के बीच पुरंधर की संधि पर हस्ताक्षर किए गए.

1909: टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी की स्थापना.

1919: महात्मा गांधी ने रॉलट एक्ट के खिलाफ सत्याग्रह शुरू करने की इच्छा जाहिर की.

1954: अमेरिका ने बिकिनी द्वीप पर हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया. इसे मानव इतिहास का उस समय तक का सबसे शक्तिशाली विस्फोट बताया गया.

1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1996 – विद्युत उत्पादन हेतु थर्मो न्यूस्लियर रिएक्टर स्थापित करने के उद्देश्य से भारत, रूस, चीन और ईरान एशियन फ़ाउंडेशन फ़ॉर थर्मोन्यूक्लियर स्टडीज नामक संस्थान स्थापित करने पर सहमत।

1999 – मानव संहारक बारूदी सुरंगों (एंटी पर्सेनिबल माइन्स) के उत्पादन और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय संधि (ओटावा संधि) लागू हुआ।

2000 – मोहम्मद अहमद अल गयूम के स्थान पर मुबारक अल शामेख लीबिया के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।

2001 – उत्तर-पश्चिमी अमेरिका में भूकम्प, फिजी की अंतरिम सरकार अवैध घोषित, लश्कर-ए-तोइबा सहित 21 आतंकवादी संगठनों पर ब्रिटेन में प्रतिबंध।

2002 – यूरो क्षेत्र के 10 देशों की मुद्रा समाप्त, ‘यूरो’ अब 30 करोड़ लोगों की वैध मुद्रा बना।

2004 – रूस के राष्ट्रपति ने मिखाइल फ़्रैदकोव को प्रधानमंत्री नियुक्त किया। हैती के राष्ट्रपति ज्यों बर्तरा एसिस्तदे देश छोड़कर दक्षिण अफ़्रीका भागे।

2005 – सोयूज-यू राकेट कजाकिस्तान के बैकानूर अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित।

2006 – अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश राजकीय यात्रा पर भारत पहुँचे।

2007 – अमूल्य नाथ शर्मा नेपाल के प्रथम बिशप बने।

2008- उत्तर प्रदेश के केबिनेट सचिव शशांक शेखर ने सचिवालय के शासकीय प्रधान का दायित्व तथा कैबिनेट मंत्री का दर्जा छोड़ा। निजी क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी वाणिज्य बैंक आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड ने न्यूयार्क में अपनी शाखा खोली। वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर बहते हुए पानी की मौजूदगी का कोई सबूत नहीं मिलने का दावा किया।

2009- राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने चावला को अगले मुख्य चुनाव आयुक्त बनाने की घोषणा की।

2010- भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सऊदी अरब यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि समेत व्यापार, विज्ञान-तकनीक, संस्कृति आदि क्षेत्रों में दस समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। हॉकी विश्व कप के पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया।

1 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1992 – शरद कुमार – भारतीय पैरा एथलीट हैं।

1983 – मैरी कॉम – भारतीय महिला मुक्केबाज़।

1969 – तपन कुमार गोगोई – भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो भारत के असम राज्य है।

1968 – सलिल अंकोला, भारतीय क्रिकेटर और टीवी अभिनेता।कुंजारानी देवी, भारतीय महिला भारोत्तोलक खिलाड़ी।

1967 – निरंजन ज्योति – भारतीय जनता पार्टी की एक राजनेता हैं।

1964 – वांगा गीता – आंध्र प्रदेश की जानी मानी महिला राजनीतिज्ञ हैं।

1963 – चरणजीत सिंह चन्नी – भारत के पंजाब राज्य के राजनीतिज्ञ हैं।

1953 – एम.के. स्टालिन – भारतीय राजनितज्ञ एवं पूर्व अभिनेता हैं जो तमिलनाडु के 8वें मुख्यमंत्री बने हैं।

1951 – नीतीश कुमार, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं पूर्व रेल मंत्री, बिहार के 22वें मुख्यमंत्री

1944 – बुद्धदेव भट्टाचार्य – पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं।

1944 – लौरेम्बम बिनो देवी – भारतीय राज्य मणिपुर की हस्तशिल्पी हैं।

1941 – गणेशी लाल – भारतीय जनता पार्टी से जुड़े राजनीतिज्ञ हैं।

1934 – अतीन बंद्योपाध्याय – बंगाली भाषा के विख्यात साहित्यकार थे।

1917 – करतार सिंह दुग्गल – पंजाबी, हिंदी और उर्दू भाषाओं में लिखने वाले प्रसिद्ध साहित्यकारक थे।

1916 – मान कौर – भारतीय ट्रैक-एंड-फील्ड एथलीट थीं।

1903 – बिष्णुपद मुखर्जी – भारतीय औषध विज्ञानी और आर्थोपेडिक सर्जन थे।

1 मार्च को हुए निधन

1914 – लॉर्ड मिण्टो द्वितीय भारत का वाइसराय तथा गवर्नर-जनरल थे।

1974 – कोतारो तनाका – जापानी न्यायविद, क़ानून और राजनीति के प्रोफेसर थे।

1979 – जयरामदास दौलतराम – भारत के स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनेता थे।

1989 – वसंतदादा पाटिल – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञों में से एक थे।

1988 – सोहन लाल द्विवेदी – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि।

2014 – बंगारू लक्ष्मण – 2000 से 2001 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।

2017 -तारक मेहता – गुजराती साहित्यकार थे।

Advertisement