Breaking News

बिहार :: अब चौबीस घंटे में मिलेगा जन्म प्रमाण पत्र।

लखीसराय-(रजनिश कुमार)——— जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में फिसड्डी रहे जिले में अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग के कड़े निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने प्रमाण पत्र वितरण में तेजी लाने की दिशा में पहल शुरू कर दी है। जिलाधिकारी सुनील कुमार के निर्देश पर सिविल सर्जन ने जिले के सभी अस्पतालों में बच्चे के जन्म के 24 घंटे के अंदर जन्म प्रमाण प्रमाण देने का निर्देश जारी किया है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी है। जानकारी के अनुसार अस्पताल में प्रसव के बाद जन्म प्रमाण पत्र देने में कोताही बरती जा रही है। प्रमाण पत्र देने में टाल-मटोल की भी शिकायत मिली है। सदर अस्पताल एवं रेफरल अस्पताल में अस्पताल प्रबंधक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक को जन्म प्रमाण पत्र बनाने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। लेकिन, प्रमाण पत्र वितरण में उदासीनता के कारण जिले का ग्राफ काफी नीचे है।
प्रमाण पत्र के लिए चलेगा जागरूकता कार्यक्रम
जन्म प्रमाण पत्र वितरण में तेजी लाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल, रेफरल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों को आंगनबाड़ी सेविका एवं आशा के माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया है। अस्पताल से निःशुल्क प्रमाण पत्र दिया जाता है।

Check Also

Cyber Attack :: देश की साइबर सिक्योरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला, पाकिस्तान या चीन के हैकर्स पर शक

  डेस्क। देश की साइबर सेक्यूरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला हो गया। …

सृष्टि फाउंडेशन द्वारा रामस्तुति की मनमोहक प्रस्तुति

डेस्क। दरभंगा राज परिवार के युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह द्वारा रामनवमी के पवित्र दिन महाराज …

दरभंगा में बस एक्सीडेंट :: शोभन बाईपास पर हाइवा ट्रक से टक्कर, गड्ढे में पलटी कई जख्मी

डेस्क। बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर आ रही है। दरभंगा में शोभन बाईपास पर …