Breaking News

बिहार : देवघर से मुंडन कराकर वापस लौट रहे लोगो की लखीसराय में भीषण दुर्घटना 5 मरे 8 घायल

लखीसराय (रजनिश कुमार)– नजर हटी दुर्घटना घटी लखीसराय में अहले सुबह ही सबसे बड़ी दुर्घटना देखने को मिली झारखंड के देवघर से मुंडन कराकर वापस लौट रहे मुजफ्फरपुर के लोगों की भीषण दुर्घटना में मौत हो गई। जिले के टाउन थाना क्षेत्र के महिसोना बाँध के समीप स्कार्पियो वाहन ने एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी जिसमे 5 लोगो की मौत हो गई । मृतक में2 पुरुष 2 महिला एवं 1 बच्चा शामिल है।  सड़क हादसे में 8 लोग गम्भीर रूप से घायल् भी हो गये सभी मृतक एवं घायल एक ही परिवार के है सभी लोग अपने बच्चे का मुंडन के लिए झारखंड देवघर गए थे और मुंडन करवा कर वापस लौट रहे की थे की महिसोना बाँध के पास ड्राइबर की आँख लग गई जिसके कारण इतनी बड़ी घटना घट गई। घायल एवं मृतक  मुजफ्फरपुर जिला के गोपालपुर
पंचायत के तरौरा गांव के रहने वाला है।बताया जा रहा है की अचानक ड्राइवर की आँख लग गई और पीछे से ट्रक में टक्कर मार दी जिससे इतनी बड़ी घटना घट गई। मौके पर टाउन थाना की पुलिस पहुचकर शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया एवं घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Check Also

दीक्षा क्लासेज लहेरियासराय के बच्चों ने इंटर रिजल्ट में डिस्टिंक्शन के साथ मारी बाजी

देखें वीडियो भी… दरभंगा। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आते ही दीक्षा क्लासेज के …

इंतजार खत्म :: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से अभी देखें रिजल्ट…

डेस्क। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे …

ब्रह्मर्षि विकास संस्थान द्वारा निःशुल्क सामूहिक उपनयन सह प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन एवं होली मिलन समारोह आयोजित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। ब्रह्मर्षि विकास संस्थान के तत्वावधान में वैदिक रीति …