Breaking News

पंजाब::जालंधर मकसूदा थाना प्रभारी ने 2 किलो अफीम के साथ एक को किया काबू।

 

जालंधर(उमेश बत्रा) :आज थाना मकसूदा में प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी करतारपुर सरबजीत सिंह राये ने पत्रकारों को बताया कि श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर IPS सीनियर पुलिस कप्तान जालंधर देहाती जी के दिशा निर्देशानुसार पुलिस मुस्तैद होकर नशे और क्राइम के खिलाफ पूरे फर्ज के साथ अपनी ड्यूटी निभा रही है, जिसके फलस्वरूप रोज गिरफ्तारियां हो रही है ,इसी तरह आज 2 किलो अफीम के साथ एक आरोपी को थाना प्रभारी सुरजीत सिंह की तरफ से काबू किया गया है | उक्त दोषी का नाम अरविंद राम निवासी गांव खाकर जिला पलामू व स्टेट झारखंड है, इस दोषी को थाना प्रभारी द्वारा विधिपुर GT रोड पर ड्यूटी पर तैनात होने के दौरान पकड़ा गया, उक्त दोषी ने बताया कि वह अफीम अपने इलाके से ही डेढ़ लाख की खरीद कर लाया था जो यहां दुगने दाम में बेचने वाला था , छानबीन पर पुलिस को पता चला कि इससे पहले भी इसके साथि बबलू व सुरेंद्र विश्वकर्मा निवासी झारखंड को भी पकड़ा गया था जिनके पास से 23 मार्च को 5 किलो अफीम बरामद की गई थी | बरहाल पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है और दोषी पर बनती कार्यवाही कर दी गई है |

Check Also

ऐतिहासिक हिंदू मंदिर गिराया, वाणिज्यिक परिसर का निर्माण किया शुरू

डेस्क। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को ढहा दिया गया है। …

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …