दरभंगा :: समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेदकर सभागार में उप विकास आयुक्त विवेकानन्द झा की अध्यक्षता में कालाजार छिड़काव से संबंधित जिला टास्क फोर्स की बैठक की गई।
23 अगस्त 2016 से जिले के सभी प्रखण्डों में कालाजार से बचाव हेतु छिड़काव किया जाएगा। उप विकास आयुक्त ने बैठक को सम्बोधित करते हुए छिड़काव से पूर्व व्यापक प्रचार-प्रसार करवाने का निदेश दिया। हाट-बाजारों एवं गाँवों में माईकिंग करवाने के साथ – साथ आकाशवाणी के जरिए लोगों को जागरूक करने का निदेश दिया गया। छिड़काव के पूर्व मशीनों की मरम्मति सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला मलेरिया पदाधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, डब्लू0एच0ओ0 के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !