Breaking News

राजकीय सम्मान के साथ शहीद प्रमोद का अंतिम संस्कार …

indexujjkजामताड़ा : श्रीनगर के नौहट्टा चौक में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के कमांडेंट प्रमोद कुमार का शव मंगलवार को जामताड़ा के मिहिजाम पहुंचा। यहां राजकीय सम्मान के साथ शहीद कमांडेंट का अंतिम संस्कार होगा। उनके अंतिम संस्कार में झारखंड सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर राज्य के कृषि मंत्री रणधीर कुमार सिंह शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रणधीर कुमार सिंह को इसके लिए अधिकृत किया है। सीआरपीएफ के डीजी दुर्गा प्रसाद भी जामताड़ा पहुंचे हैं। प्रमोद कुमार ने उस दिन शहादत दी, जिस दिन देश 70वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा था। प्रमोद कुमार स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए थे और तिरंगा फहराया था। प्रमोद ने 8.29 बजे सुबह झंडोतोलन किया था और उसके बाद अपने साथी जवानों को संबोधित किया था, जबकि सुबह 9.29 बजे उनकी आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गयी। शहीद का परिवार जामताड़ा में ही रहता है। परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी व सात साल की एक बेटी है।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …