Breaking News

उ०प्र० :: योगी का विपक्ष पर हमला : कहा- ‘चांदनी रात चोरों को नहीं अच्छी लगती

लखनऊ (राज प्रताप सिंह)–मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने गुरुवार को विधानसभा में विपक्ष पर हमला बोलते हुए संकेतों में उसके आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि चांदनी रात चोरों को अच्छी नहीं लगती। इसी तरह उन लोगों को भी सरकार की कार्यपद्धति पसंद नहीं आ रही है। हालांकि जनता ऐसे लोगों को पहले ही सबक सिखा चुकी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष हर गलत बात के लिए आवाज उठाता है। इन्हें एंटी रोमियो पर आपत्ति है। इन्हें अवैध बूचड़खाने पर भी आपत्ति थी। आपत्ति है कि हम कार्रवाई क्यों कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, सत्य हमेशा कटु होता है। हाल यह था कि डायल यूपी 100 की गाड़ियां पुलिस वसूली के अड्डे बन गए थे। लेकिन भाजपा की सरकार सरकार प्रत्येक नागरिक को बगैर भेदभाव के सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कारण सुरक्षा को लेकर बजट में पर्याप्त व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक संरक्षण में जो अवैध धर्मस्थलों की भूमि पर कब्जे होते थे उस पर शासन सख्ती से कार्रवाई नहीं करता था। सरकार के पास बीती 30 जून तक ग्राम समाज की 17 हजार 97 हेक्टेयर भूमि अभी तक जानकारी में आई है, जिस पर अवैध कब्जे हैं। इसमें काफी कब्जों को हटाया गया है। इस भूमि को छुड़वाने के लिए जो खर्च आएगा, वह भी इन्हीं भूमाफियाओं से लिया जाएगा। फिर भी बार-बार विपक्ष कहता है कि कानून व्यवस्था खराब है। इन लोगों ने इस प्रदेश को गुंडे-माफियाओं का चारागाह बना दिया है। हालांकि जब से नई सरकार आई है, एक भी दंगा नहीं हुआ है।
सीएम ने कहा कि क्राइम रेट में कमी आई है। पिछली सरकार में एफआईआर ही नहीं दर्ज होती थी। आंकड़ों को छिपा कर पिछली सरकार वाहवाही लेती थी। दंगाइयों को कैसे स्टेट प्लेन से लाकर महिमामंडन किया जाता था, वह जगजाहिर है।

Check Also

Cyber Attack :: देश की साइबर सिक्योरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला, पाकिस्तान या चीन के हैकर्स पर शक

  डेस्क। देश की साइबर सेक्यूरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला हो गया। …

सृष्टि फाउंडेशन द्वारा रामस्तुति की मनमोहक प्रस्तुति

डेस्क। दरभंगा राज परिवार के युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह द्वारा रामनवमी के पवित्र दिन महाराज …

दरभंगा में बस एक्सीडेंट :: शोभन बाईपास पर हाइवा ट्रक से टक्कर, गड्ढे में पलटी कई जख्मी

डेस्क। बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर आ रही है। दरभंगा में शोभन बाईपास पर …