Breaking News

झारखंड :: टिनी टोट्स प्ले स्कूल के बच्चों ने किया पौधारोपण।

*राँची:* छात्रों के बीच पर्यावरण सुरक्षा और वातावरण परिवर्तन के प्रति जागरुकता प्रसारित करने के उद्देश्य से टिनी टोट्स प्ले स्कूल   परिसर में पौधरोपण किया गया।
वृक्षारोपण अभियान का आयोजन राष्ट्रीय युवा शक्ति, राँची झारखंड के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा शक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष जे पी यादव मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए। इस अवसर पर सभी शिक्षक तथा अभिभावक गण भी उपस्थित रहे।
टिनी टोट्स प्ले स्कूल के डायरेक्टर कुमुद झा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और वृक्षारोपण अभियान को निर्देशित किया। राष्ट्रीय युवा शक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष जे पी यादव ने बताया कि पौधों की ये प्रजातियां अब विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुकी है और  इन्हीं विषयों को मद्देनजर राष्ट्रीय युवा शक्ति पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है और  इन पौधों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र और छात्राओं ने श्रमदान दिया और रोपित वृक्षों की देखभाल करने का प्रण किया।
प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को वृक्षारोपण का महत्व समझाते हुए उसका पर्यावरण पर होने वाले सकारात्मक प्रभावों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि, जिस तरह से शहरी विकास के नाम पर जंगलों को नष्ट किया जा रहा है वह पृथ्वी पर जीवन के लिए विनाशकारी साबित होगा। बिना वृक्षों के जीवन की कल्पना भी नहीें की जा सकती। इस वृक्षारोपण अभियान में शामिल छात्रों को पर्यावरण सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। प्रत्येक बच्चों ने शपथ ली कि वह टिनी टोट्स प्ले स्कूल में रहने की अवधि तक लगाए गए पौधे की देखभाल करेगा।

 

Check Also

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

अब बिहार के 70 हजार सरकारी स्कूलों के बदलेंगे नाम, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी

  डेस्क। बिहार में शिक्षा विभाग ने 70 हजार सरकारी स्कूलों का नाम बदलने की …