
जालंधर(उमेश बत्रा):पार्टी में बहुत लंबे समय से सक्रिय ललित महाजन बावी को पंजाब भाजपा का कार्यकारणी सदस्य नियुक्त किया गया, इससे पूर्व वे युवा मोर्चा जिला इकाई में उप प्रधान तथा मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं ,अपने नियुक्ति के अवसर पर महाजन में प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला का आभार प्रकट किया तथा कहां वह पूर्णतः संगठन विचारधारा को समर्पित है, वह पार्टी हाईकमान द्वारा दी गई जिम्मेवारी को पूरे ज़लगन और निष्ठा से निभाएंगे | आज उन्हें वार्ड 25 में भाजपा के सीनियर लीडर आशु गुप्ता द्वारा सम्मानित भी किया गया, इस मौके में आशु गुप्ता ने कहा कि ललित महाजन को जो जिम्मेवारी दी है वह इस लायक भी है वे हमेशा कार्यकर्ता साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं और मदद के लिए हमेशा तैयार रहते है,इन्होंने हर बार इलेक्शन में तन-मन-धन से भाजपा का काम किया है | उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वे अपनी जिम्मेवारी पूर्ण निष्ठा से ही निभाएंगे और अपने इलाके के कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाएंगे |
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !