क्राईम न्यूज : दरभंगा जेल में बंद कुख्यात अपराधी मुकेश पाठक की पत्नी महिला गैंगस्टर पूजा पाठक जेल से रिहा हो गई.पटना हाई कोर्ट से पूजा को जमानत मिली है.इससे पहले निचली अदालत ने अपहरण और हत्या के प्रयास का आरोपी करार देते हुए उसे उम्र कैद की सजा सुनाई थी.
बता दें कि अपराध की दुनिया में पूजा पाठक का नाम बिहार में किसी आतंक से कम नहीं है. पूजा ने जेल में रहते हुए ही कई व्यवसायियों का अपहरण करवाया और कुख्यात अपराधी मुकेश पाठक से शादी भी रचाई. कुछ दिन पहले ही जेल में रहते हुए पूजा ने एक बच्चे को जन्म भी दिया था. कुख्यात अपराधी मुकेश पाठक से शादी करने के बाद इसका नेटवर्क और दबदबा और बढ़ गया है. वह चलती गाड़ी में अपना शिकार खोज कर उसका अपहरण कर लिया करती है. उसके पति मुकेश पाठक पर भी अपहरण, हत्या और रंगदारी के आरोप में इन दिनों दरभंगा जेल में बंद है.
Check Also
डीएम कौशल कुमार ने दरभंगा एयरपोर्ट के निकट CISF के आवासीय एवं कार्यालय परिसर के लिए करीब 7 एकड़ भूमि का किया निरीक्षण
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। केवटी प्रखंड अंतर्गत दरभंगा एयरपोर्ट के निकट केंद्रीय …
दरभंगा में 17 जब्त वाहनों की नीलामी, 9.23 लाख रुपये राजस्व मिलने की संभावना
मद्यनिषेध अधिनियम के तहत जब्त एवं राज्यसात 17 वाहनों की सार्वजनिक नीलामी 09 सामान्य एवं …
पैगम्बर हजरत मुहम्मद के बताए मार्ग पर चलकर जीवन को सार्थक बनाएं : उलेमा
हजरत मुहम्मद के जन्मदिवस पर आयोजित तीन दिवसीय जलसा सीरतुन्नबी का हुआ समापन विभिन्न प्रदेशों …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !