Breaking News

विद्यालयें के निरीक्षण के लिए परिवर्तन दल का गठन !

मयूरहंड(रांची ब्यूरो): शिक्षा विभाग द्वारा मयुरहंड प्रखंड में कुछ सरकारी स्कूलों को आदर्श विद्यालय बनाने को लेकर शिक्षकों की एक टीम परिवर्तन दल के नाम से गठित की गई है। गठीत टीम के सदस्य विद्यालयों के निरीक्षण करने के साथ विद्यालय को आदर्श बनाने के गुर भी संबंधित सचिवों को सिखाएंगे। टीम के सदस्य सभी विद्यालय से संबंधित जानकारी अपने पास रखेंगे। बीपीओ राहुल कुमार ने टीम के गठन की जानकारी देते हुए बताया कि टीम में बीपीओ राहुल कुमार, श्रीराम राय शिक्षक उत्क्रमित मध्य विद्यायल अमझर, विकास कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरैनी, राजेश सिंह बीआरपी, सिद्धेश्वर पांडेय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंझगावा, आकाश सिंह उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय टांड़पर मयूरहंड, विजय कुमार राजकीय मध्य विद्यालय मयूरहंड, सीआरपी नवनीत सिंह और झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय की वार्डेन संगीता कुमारी शामिल हैं।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …