Breaking News

जालंधर:: मोडर्न अस्पताल में मरीज़ की हूई मौत को लेकर परिजनों ने किया हंगामा और डॉक्टर पर लगाये आरोप।

img_20160916_091934जालंधर(राजीव धम्मि): टाउन स्थित माडॆन हॉस्पिटल में एक व्यक्ति की मौत हो गई | मृतक के परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का दोष लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मृतक की पहचान राजविंदर सिंह निवासी गुरुनानक नगर हमीरा रोड कपूरथला के रूप में हुई है। मृतक के दोस्त एस के अधिकारी ने दोष लगाते हुए कहा कि 13 तरीख को राजविंदर सिंह को किडनी में पथरी की प्रॉब्लम के तहत माडॆन अस्पताल में दाखिल करवाया था । 14 तरीख को डॉक्टर ने ऑपरेशन किया ,15 तारीख को छुट्टी दे दी । लेकिन आज सुबह दर्द होने पर दोबारा लेकर आए, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।वही विश्वास न होने पर पटेल हॉस्पिटल ले जाने की बात कही। उधर जब इस संबंध में मॉडॆन हॉस्पिटल के डाक्टर हरमीत पाल सिंह से संपर्क करना चाहा तो वहां उपस्थित जूनियर डॉक्टर वीपन ने कोई भी बयान देने से इनकार करते हुए हॉस्पिटल से बाहर निकल जाने की बात कही। हालाकी थाना नंबर छह के प्रभारी सतिन्दर कुमार ने डॉ हरमीत पाल सिंह के खिलाफ शिकायत आने की पुष्टि की।वही मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर पर बनती कार्रवाई करने की बात कही |

img_20160916_091934

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …