दरभंगा : भगवान विश्वकर्मा की पूजा शहर में धुम-धाम से मनाया जा रहा है। शहर के विभिनन जगहों पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जा रही है। पूजा को लेकर छोटी-बड़ी फैक्ट्री से लेकर मोटर साईकिल शो रूम एवं दोनार, धरमपुर और बेला औधोगिक प्रागंण सहित अनेकों स्थानों पर भीड़ देखी गई। पूजा को लेकर कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। साथ में ग्रामीण क्षेत्रों में सिंहवाड़ा, सिमरी, मनीगाछी, बेनीपुर, बिरौल, घनश्यापुर में भी विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा देखने को मिल रहा है। इस पूजा को लेकर व्यक्तियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। व्यवसायिक वाहनों के लिये तो धूमधाम से पूजा होते देखा गया। मोटरसाईकिल, साईकिलों की साफ-सफाई कर पूजा की गई। मिथिलांचल के लोग नदी पोखर, पेड़ समेत वाहनों की भी पूजा करने में पीछे नहीं रहते है।
Check Also
डीएम कौशल कुमार ने दरभंगा एयरपोर्ट के निकट CISF के आवासीय एवं कार्यालय परिसर के लिए करीब 7 एकड़ भूमि का किया निरीक्षण
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। केवटी प्रखंड अंतर्गत दरभंगा एयरपोर्ट के निकट केंद्रीय …
दरभंगा में 17 जब्त वाहनों की नीलामी, 9.23 लाख रुपये राजस्व मिलने की संभावना
मद्यनिषेध अधिनियम के तहत जब्त एवं राज्यसात 17 वाहनों की सार्वजनिक नीलामी 09 सामान्य एवं …
पैगम्बर हजरत मुहम्मद के बताए मार्ग पर चलकर जीवन को सार्थक बनाएं : उलेमा
हजरत मुहम्मद के जन्मदिवस पर आयोजित तीन दिवसीय जलसा सीरतुन्नबी का हुआ समापन विभिन्न प्रदेशों …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !