Breaking News

दरभंगा के क्वारंटीन केन्द्रों में 25 हजार आवासित, व्यायाम पाठशाला से इन्हें अवसाद व कुंठा से उबरने में मिल रहा फायदा

दरभंगा : जिला के विभिन्न क्वारंटीन केंद्रों में हज़ारों की संख्या में प्रवासी मजदूर ठहरे हुए हैं. कल तक यह आंकड़ा 25 हज़ार के करीब पहुंच चुका था. जिला प्रशासन, दरभंगा द्वारा प्रखंड क्वारंटीन केंद्रों सहित विभिन्न आपदा राहत शिविरों में ठहरने वाले सभी प्रवासियों के सुख सुविधा का पूरा पूरा ख्याल रखा जा रहा हैं.

जिला पदाधिकारी के निदेशन में सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों के द्वारा कोविड महामारी के रोकथाम एवं प्रभावित परिवारों को इस विपदा से बाहर निकलने में सर्वश्रेष्ठ योगदान किया जा रहा हैं.

यहां संचालित किये जा रहे आपदा राहत शिविरों एवं
क्वारंटीन केंद्रों में आवासित प्रवासी कामगारों को रुचिकर भोजन उपलब्ध कराने के साथ साथ उनके शारीरिक एवं मानसिक चुस्ती, ताज़गी के लिये केंद्र प्रभारियों द्वारा व्यायाम एवं योगा पाठशाला का आयोजन, धार्मिक विचारों के प्रस्फुटन हेतु सतसंग का आयोजन एवं देश दुनियां की खबरों से अपडेट होने तथा स्वष्थ मनोरंजन हेतु रंगीन टीवी की सुविधा प्रदान की गयी हैं.

पूर्व ही की तरह आज भी कई क्वारंटीन केंद्रों में योगा, व्यायाम, सत्संग आदि विभिन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसमें केवटी अंचल अंतर्गत ब्लू बेल इंग्लिश स्कूल क्वारंटीन केन्द्र में केन्द्र प्रभारी द्वारा व्यायाम पाठशाला का आयोजन, उच्च विद्यालय महिनाम पोहद्दी में योगाभ्यास, बेनीपुर अंचल अंतर्गत उच्च विद्यालय नवादा, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मुर्तजापुर में सतसंग एवं मनोरंजन के कार्यक्रमों का आयोजन शामिल हैं . इस प्रकार के कार्यक्रमों को प्रवासी कामगारों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा हैं.

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …