Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / कार्यपालक सहायकों का 3 दिवसीय अवकाश 1 सितम्बर से, अपनी मांगों की पूर्ति हेतु संविदाकर्मियों का भी निर्णय

कार्यपालक सहायकों का 3 दिवसीय अवकाश 1 सितम्बर से, अपनी मांगों की पूर्ति हेतु संविदाकर्मियों का भी निर्णय

डेस्क : बिहार राज्य संविदा कर्मी महासंघ एवं बिहार राज्य कार्यपालक सेवा संघ बिहार पटना के आवाह्न पर दरभंगा जिला के सभी विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों ने तीन दिवसीय अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है।

संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि सरकार अपने किए हुए वादा से मुकर रही है। संविदा कर्मियों का शोषण सरकार के द्वारा लगातार जारी है। उच्च स्तरीय कमेटी के रिपोर्ट के बावजूद भी हम सभी कार्यपालक सहायकों को किसी प्रकार की सुविधा सरकार द्वारा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कार्यपालक सहायक पिछले 10 वर्षों से बिहार सरकार के कार्यालयों में चाहे वह समाहरणालय हो, प्रखंड मुख्यालय हो या पंचायत मुख्यालय हो हर जगह अपना कंप्यूटर प्रिंटर के साथ कार्य कर रहे हैं। जिससे सरकार किसी भी योजना को पारदर्शी तरीके से लागू कर पाती है लेकिन सरकार के द्वारा बदले में हम लोगों को अल्प मानदेय के साथ-साथ शोषण एवं लगातार हीन भावना से देखा जाता है।

अपने आप को बिहार के विकास पुरुष कहने वाले हमारे मुख्यमंत्री युवाओं का लगातार शोषण करते आ रहे हैं। उपमुख्यमंत्री के द्वारा संविदा कर्मियों के हित के लिए सड़क से सदन तक आंदोलन करने की बात तक कही गई थी लेकिन पता नहीं सत्ता मिलते ही इन लोगों ने संविदा कर्मियों के हित के लिए कोई कदम नहीं उठाए। इसलिए बाध्य होकर सभी संविदा कर्मी के साथ-साथ हम सभी कार्यपालक सहायक 01-09- 2020 से 03-09-2020 तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

Check Also

दरभंगा में अल-मंसूर ट्रस्ट की ‘गुफ़्तगू’, ‘कश्मीर का अधूरा सफर’ पुस्तक का लोकार्पण, साहित्यकारों की समकालीन जिम्मेदारियों पर मंथन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के साहित्यिक और सांस्कृतिक परिवेश को नई …

दरभंगा में पुलिसिंग होगी और मजबूत, एसएसपी ने किए बड़े पैमाने पर तबादले

दरभंगा में एसएसपी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 39 पुलिस पदाधिकारियों का विभिन्न थानों …

दरभंगा में सरकारी जमीन घोटाले पर डीएम की बड़ी कार्रवाई : तीन राजस्व कर्मचारी निलंबित, आठ अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई के आदेश

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। सरकारी भूमि की सुरक्षा, राजस्व अभिलेखों की शुचिता …