Breaking News

31 मई को मा.प्रधानमंत्री 13 योजनाओं के लाभुकों से करेंगे सीधा वार्तालाप

दरभंगा, विजय भारती :- भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा भरत सरकार की 13 योजनाओं के लाभुकों से 31 मई 2022 को सीधे वार्तालाप किया जाएगा तथा लाभुकों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में ही किसान सम्मान निधि भी विमुक्त  किया जाएगा।
   इसके उपरान्त माननीय प्रधानमंत्री द्वारा कार्यक्रम को सम्बोधित किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारत के सभी राज्य मुख्यालय, जिला मुख्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित किया जा रहा है।
  जिसमें भारत सरकार की 13 योजनाओं पर बनी लघु फिल्म को 13 भाषाओं में प्रदर्शित किया जाएगा। जिन योजनाओं के लाभुकों से वार्तालाप किया जाएगा, उनमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण/शहरी, दोनों), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण/शहरी, दोनों), जल-जीवन मिशन और अमृत योजना , प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत हेल्थ एण्ड वेलनेश सेन्टर, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना शामिल हैं।
       दरभंगा जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रेक्षागृह में किया गया है। 31 मई के पूर्वाह्न 09ः45 से कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएगा, इसलिए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं लाभुकों को पूर्वाह्न 09ः15 बजे तक पहुँचने का निर्देश दिया गया है।    
      प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधि के लिए अलग गैलरी बनाया जा रहा है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …