Breaking News

झारखंड का कुख्यात नक्सली ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण !

झारखंड (रांची ब्यूरो) : 25 लाखा का इनामी नक्सली बडा विकास ने झारखंड पुलिस के DGP के समक्ष किया सरेन्डर।झारखंड का कुख्यात नक्सली ने झारखंड पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण। भाकपा माओवादी संघटन को लगा बडा झटका, झारखंड मे संगठन हुआ काफी कमजोर, कई खुलासे इसने किया हैं।

बडा विकास पर लातेहार मे 37, गढ़वा मे 17 और छतीसगढ़ मे 22 मामले दर्ज हैं। बड़ा विकास लैंड माइंस, केन बम जैसे बम पल भर मे बनाने और पुलीस पार्टी पर हमला करने मे माहिर हैं और पल भर मे टारगेट को पूरा भी कर देता था। इसके सरेन्डर से भाकपा माओवादी संगठन को भारी नुकसान हुआ हैं।

बडा विकास के सरेन्डर मे लातेहार SP की अहम भूमिका रही। SP के प्रयास से ही बडा विकास ने किया सरेन्डर।

झारखंड सहित चार राज्यों की पुलीस जिस कुख्यात नक्सली को तलाश कर रही थी-आज उस नक्सली ने झारखंड पुलिस के समक्ष सरेन्डर कर दिया हैं। उस नक्सली को माओवादी संगठन मे बड़ा विकास के नाम से जाना जाता हैं। विकास पर 100 से ज्यादा मामला दर्ज हैं, विकास की तलाश बिहार, उडिसा और छतीसगढ़ पुलिस को भी थी। भाकपा माओवादी संगठन का थिंक टैंक ( रणनीतिकार ) माना जाता हैं। कई शीर्ष नक्सली के मारे जाने या पकडे जाने के बाद बडा विकास का संगठन मे काफी दबदबा था।

बड़ा विकास नक्सली नेता अरविन्द का दाहिना हाथ था और सरेन्डर करने से नक्सलियों की ताकत बहुत कम हुइ हैं, अरविन्द पर बिहार और छतीसगढ़ पुलिस दोनो ने इनाम रखा हैं।

बड़ा विकास ने किया खुलासा -झारखंड मे नक्सलियों की इस्थीती काफी कमजोर हैं, झारखंड मे कई नक्सली सरेन्डर करेंगे, बड़ा विकास ने कहा की नक्सली संगठन अपने सिधाँत से पुरी तरीक़े से भटक गय हैं।

झारखंड पुलीस के DGP ने बडा विकास का मुख्यधारा मे लौटने का स्वागत किया हैं और कहा की नक्सली विकास के मार्ग को चुने न की विनाश का, DGP ने कहा की जो नक्सली साथी भटक गय हैं वे मुख्यधारा मे शामिल हो।

Check Also

Pragati Yatra :: दरभंगा को सीएम नीतीश ने दी बड़ी सौगात

  सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को अपनी प्रगति …

अग्निवीर वायुसेना में आवेदन 27 जनवरी तक, यहां से करें Online Apply

दरभंगा। विंग कमांडर अरविंद सिंह रावत (कमान अधिकारी) द्वारा पत्र के माध्यम से बताया गया …

दरभंगा में सीएम नीतीश के ‘‘प्रगति यात्रा’’ को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ डीएम की समीक्षा बैठक 

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री नीतीश …

Trending Videos