Breaking News

हल्ला बोल :: ऐतिहासिक गामी पोखर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए एकजुट हुए समाज के लोग, बोले – तालाब बचाओ…

 

देखें वीडियो भी…

 

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वार्ड 43 स्थित ऐतिहासिक गामी पोखर को अतिक्रमण से मुक्त करवाने को लेकर स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर हल्ला बोल दिया।

मिट्टीकरण गामी पोखर यूको बैंक वाली गली में लहेरियासराय

 

समाज के लोगों का आरोप है कि पोखर के जमीन को भू-माफियाओं द्वारा बिक्री कर मिट्टी भरवाकर मकान बनवाया जा रहा है हालात ऐसी हो गई है कि अब गामी पोखर सिकुड़ सा गया है फिर भी भूमाफिया बाज नहीं आ रहे हैं।

 

महिलाओं ने कहा कि यहां पर एकमात्र यही पोखर है जिसमें हमलोग छठ पूजा करते हैं मरणी हरणी श्राद्ध कर्म भी इसी पोखर पर होता है जितना ही पोखर बचा है कम से कम उसे ही सुरक्षित रहने दिया जाए।

 

Advertisement

 

मानवाधिकार इमरजेंसी हेल्पलाइन के प्रमंडलीय सदस्य डॉ विजय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय अंतर्गत जल जीवन हरियाली अभियान चलाया जा रहा है और कई तालाबों का उड़ाहीकरण व सौंदर्यीकरण भी किया गया ऐसे में इस ऐतिहासिक गामी पोखर को भी हुजूर बचा लिया जाए।

 

 

 

बैठक कर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि अगर जिला प्रशासन व बहादुरपुर सीओ इस पोखर को अतिक्रमण मुक्त करवाकर साफ-सफाई नहीं करवाते हैं तो समाज के लोग खुद से गामी पोखर की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण करेंगे।

 

इस बैठक में मौजूद प्रदीप राम, मंगल मंडल, रंजीत मंडल, कुंदन साह, गौस अली, अरूण कुमार राम समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

 

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …