Breaking News

बिहार :: 5 जिलों में महज 24 घंटों में 5 हत्याएँ, जंगलराज पार्ट 2 में शुक्रवार बना ‘ब्लैक फ्राईडे’

picsart_11-13-12-37-03-320x281उ.स.डेस्क : बिहार में अपराधियों का तांडव चरम पर पहुँच चुका है.’नीतीश सरकार है,अपराधियों की बहार है’ ये लाईनें लोगों की जुबान पर नजर आ रहे हैं.लोगों ने तो वाकई में जंगलराज पार्ट 2 भी मान लिया है.खूनी खेल के इस कड़ी में बीते शुक्रवार को ब्लैक फ्राईडे मना बिहार में. शुक्रवार से शुरू इस खौफनाक मंजर में बिहार में पांच लोगों की हत्या महज 24 घंटे के अंदर ही कर दी गई. नीतीश कुमार शराबबंदी कर निश्चय यात्रा में लगे हैं और अपराधियों को राजतंत्र दे दिए हैं.मृतकों के परिजनों ने ऐसा कहा है.

गौरतलब है कि बिहार में अपराधियों ने पिछले चौबीस घंटें में जबर्दस्त कहर बरपाया है. मात्र 24 घंटे के भीतर राज्य में पांच लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई.

वारदात की शुरुआत अपराधियों ने शुक्रवार को की जहां अलग-अलग इलाकों में तीन लोगों की हत्या कर दी गई. देर शाम को दरभंगा के कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र के केवटगामा पंचायत के मुखिया रामचंद्र यादव (48) की बोलेरो सवार अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी गई.

जानकारी के मुताबिक मुखिया और पछियारी राही गांव निवासी रामचंद्र यादव कुशेश्वरस्थान बाजार से रात करीब नौ बजे के बाद बाइक से घर जा रहे थे. हत्या की दूसरी घटना भागलपुर के सुलतानगंज में हुई. शुक्रवार की देर रात ही सविता टॉकीज के पास अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के कारणों का पता अब तक नहीं लग पाया है.

इसके बाद हत्या की अगली वारदात औरंगाबाद में हुई. जिले के सलैया थाना के रूनिया गांव में अपराधियों ने एक वृद्ध कृष्णा चंद्रवंशी की हत्या कर दी. घटना शुक्रवार की देर रात की ही है. हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. शुक्रवार को दो हत्या के मामले अभी सुलझे भी नहीं थे कि अपराधियों ने शनिवार की सुबह सासाराम में एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए.

पत्रकार धर्मेंद्र सिंह को अपराधियों ने सीने में गोली मारी जिससे उनकी मौत हो गई. हत्या की पांचवी वारदात नालंदा में हुई जहां के चंडी थानाक्षेत्र के चैनपुरा इलाके में एक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए. 24 घंटे के अंदर हुए पांच मर्डर से लोग आतंकित हैं. लोगों में आक्रोश व्याप्त है. पुलिस के ढुल-मुल रवैये और अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द करने की मांग को लेकर लोग नारेबाजी कर रहे हैं.

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …