Breaking News

गोड्डा:युवा विकास मंच ने जयंती के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, प्रतिमा स्थापित करने की मांग !

 

received_1198945233525884गोड्डा : स्थानीय सिद्धो कान्हू स्मारक पर युवा विकास मंच गोड्डा के सदस्यों द्वारा झारखण्ड के महानायक बिरसा मुंडा की जयंती मनायी गयी । मंच द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया साथ ही मोमबत्ती जलाकर वीर बिरसा को नमन किया गया । कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे मंच के केंद्रीय अध्यक्ष नितिन कात्यायन ने कहा कि अबुआ राज के लिए सिर्फ 25 वर्ष की आयु में भगवान बिरसा मुंडा ने अपने प्राणों की आहुति दे दी । महाजनी प्रथा एवं धर्मान्तरण के खिलाफ बिरसा का संघर्ष हमें हमेशा प्रेरित करता है । आज समाज में फिर से कुछ लोग शिक्षा के नाम पर धर्मान्तरण को बढ़ावा दे रहे हैं जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जायेगा । युवा विकास मंच ऐसे लोगों से लोहा लेने के लिए तैयार है । हम सभी का कर्तव्य है कि हम बिरसा के सपनो का झारखण्ड बनाये । साथ ही गोड्डा का दुर्भाग्य है कि जिला होने के बावजूद 16 वर्षों में वीर बिरसा का स्मारक या प्रतिमा तक स्थापित नही किया गया है । ज़िला प्रशासन से प्रतिमा स्थापित करने की मांग करते हैं । सदस्यों ने “वीर बिरसा अमर रहे”, “बिरसा मुंडा अमर रहे” आदि नारों का जयघोष कर महापुरुष को याद किया । मौके पर अमित आनंद, रंजन साह, अमित बजाज, जुगनू अली, सोहन पंडित, देबाशीष बजाज, सौरव गाडिया, स्नेह सौरव, सहित कई युवा उपस्थित थे ।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …