Breaking News

बिहार : हेब्रोन मिशन पब्लिक स्कूल में क्रिसमस व नए साल के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

img-20161224-wa0003मुंगेर : मूंगेर जिले के खड़गपुर प्रखंड स्तिथ हेब्रोण मिशन में क्रिसमस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन अनुमण्डल पदाधिकारी सह मुख्य अतिथि वशीम अहमद ने किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक महान देश है, जहां सम्प्रदायिक सौहार्द, सर्व धर्म के आदर्श के सिद्धांत के तहत सभी जाति, धर्म, संप्रदाय के लोग हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई निवास करते है। लेकिन भारत एक है और हम भारतीय है। उन्होंने कहा कि अन्य देशों में कोई एकत्योहार मनाया जाता है, पर भारत ही एक देश है। जहां होली, दीपावली, ईद, मेरी क्रिसमस सभी त्योहार मनाया जाता है। वहीं जामताड़ा से आये विशिष्ट अतिथि जेम्स ने प्रभु ईसा मसीह के संदेशों कोबताया और कहा ईसा परमेश्वर का सबसे बड़ा तोहफा है।जिन्होने दूसरों के दुःख दूर करने के लिए शूली पर चढ़ गये। उन्होंने हेब्रोण मिशन के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए कहा कि शांति, अमन व एकता ईसा मसीह का संदेश है। आगत अतिथियों का स्वागत प्राचार्य पीसी प्रसाद ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत लालु पी भगत के प्रार्थना से हुआ।गीत, संगीत और लघु नाटक के बीच पल है खुशियों का ….. अनन्या ग्रुप , मेंहदी लगा के रखना ….  अनुष्का ग्रुप , आज राधा को श्याम याद आ गया ……..

आरुषि ग्रुप, की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूबसराहा। इसके अंश, बुलबुल, आशीष, सागर, लवली, अनुष्का, आनंद, रागिनी आदि ग्रुप के प्रयास काफी अच्छे रहें।मौके पर प्रो. उमेश कुंवर उग्र, रेखा सिंह चौहान, गजनफर अली खान, दीपा केशरी,बिष्णुदेव बिंद सहित छात्र छात्राएं, अभिभावक थे

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …