Breaking News

न्यू ईयर :: नए साल में ग्रहण के दिखेंगे ये चार गजब नजारें

11312016135733 उ.सं.डेस्क : नया साल में सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की त्रिमूर्ति दुनिया के खगोल प्रेमियों को ग्रहण के चार रोमांचक दृश्य दिखाएगी। इसमें से दो खगोलीय घटनाएं भारत में भी नजर आएंगी।

फरवरी में लगेंगे दो ग्रहण-

खगोलीय घटनाओं का सिलसिला 11 फरवरी को लगने वाले उपच्छाया चंद्रग्रहण से शुरू होगा। यह भारत में दिखाई देगा। उपच्छाया चंद्रग्रहण तब लगता है, जब चंद्रमा पेनुम्ब्रा से होकर गुजरता है। इस समय चंद्रमा पर पड़ने वाली सूर्य की रोशनी आंशिक तौर पर कटी हुई प्रतीत होती है। जबकि ग्रहण चंद्रमा पर पड़ने वाली धुंधली परछाई के रूप में दिखाई देता है। 26 फरवरी को वलयाकार सूर्यग्रहण लगेगा। यह नजारा भारत में दिखाई नहीं देगा।

अगस्त में होगा पूर्ण सूर्य ग्रहण-
इसके बाद सात अगस्त को लगने वाले आंशिक चंद्रग्रहण को दोबारा भारत में देखा जा सकेगा। चौथा पूर्ण सूर्य ग्रहण 21 अगस्त को लगेगा। भारत के लोग इससे वंचित रहेंगे। पूर्ण सूर्यग्रहण तब होता है, जब पृथ्वी से देखने पर सूर्य पूरी तरह चंद्रमा की ओट में छिपा दिखता है।

Check Also

दीक्षा क्लासेज लहेरियासराय के बच्चों ने इंटर रिजल्ट में डिस्टिंक्शन के साथ मारी बाजी

देखें वीडियो भी… दरभंगा। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आते ही दीक्षा क्लासेज के …

इंतजार खत्म :: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से अभी देखें रिजल्ट…

डेस्क। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे …

ब्रह्मर्षि विकास संस्थान द्वारा निःशुल्क सामूहिक उपनयन सह प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन एवं होली मिलन समारोह आयोजित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। ब्रह्मर्षि विकास संस्थान के तत्वावधान में वैदिक रीति …