Breaking News

बिहार : लखीसराय बड़हिया में नाबालिक के साथ दुष्कर्म।

images3लखीसराय :  बड़हिया पुलिस अंचल के वीरूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जखौर बहियार में शनिवार को अपराह्न बाद जखौर निवासी अशोक साह के पुत्र शंकर साह द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता बड़हिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। इस मामले में देर शाम पीड़िता के परिजन द्वारा बड़हिया थाना में आरोपी युवक शंकर साह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने घटना की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार पीड़िता छिमी तोड़ने गांव से दूर जखौर बहियार की ओर गई थी। जहां पहले से ही एक खेत में शंकर सह घास काट रहा था। इसी दौरान उसने नाबालिग लड़की को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन बड़हिया थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष के सामने घटना की पूरी जानकारी दी तथा आरोपी युवक शंकर साह द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई।

Check Also

पटना जंक्शन पर शराब पार्टी, रेलवे के 7 इंजीनियर समेत 10 गिरफ्तार

डेस्क। पटना जंक्शन पर शराब पार्टी करते हुए रेलवे के 7 इंजीनियर समेत 10 लोगों …

दीक्षा क्लासेज लहेरियासराय के बच्चों ने इंटर रिजल्ट में डिस्टिंक्शन के साथ मारी बाजी

देखें वीडियो भी… दरभंगा। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आते ही दीक्षा क्लासेज के …

इंतजार खत्म :: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से अभी देखें रिजल्ट…

डेस्क। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे …