Breaking News

बिहार : गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने बैठक की।

13599976_1788354781399606_7161797944081071122_nदरभंगा : जिला पदाधिकारी डाॅ0 चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में 26 जनवरी 2017 गणतंत्र दिवस को समारोह पूर्वक मनाने हेतु तैयारियों के लिए बैठक कार्यालय प्रकोष्ठ में की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्व वर्षों की भाँति इस बार भी गणतंत्र दिवस समारोह उल्लास पूर्वक धूम-धाम से मनाया जाएगा। मुख्य समारोह नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में आयोजित किया जाएगा। नेहरू स्टेडियम में 09ः05 बजे प्रभारी मंत्री दरभंगा जिला-सह- नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री श्री महेश्वर हजारी के द्वारा झण्डोत्तोलन किया जाएगा। स्टेडियम में विभिन्न विभागों के द्वारा सामयिक विषयों पर मनोहारी झाँकी निकाली जाएगी। मार्च पास्ट का भी आयोजन किया जाएगा। खुले में शौच से मुक्त पंचायतों के मुखिया को मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा। 10ः25 बजे समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी के द्वारा झण्डोत्तोलन किया जाएगा। महादलित टोलों में प्राधिकृत पदाधिकारियों के द्वारा झण्डोत्तोलन किया जाएगा। फैन्सी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन भी नहेरू स्टेडियम में किया जाएगा। नगर निगम के द्वारा शहर के विभिन्न चैक-चैराहों पर अवस्थित महापुरूषों के मूत्र्तियों की साफ-सफाई एवं रंग-रोगन करवाया जाएगा। 26 जनवरी के दिन महान हस्तियों के मूत्र्तियों पर माल्यार्पण किया जाएगा। 26 जनवरी को संध्याकाल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन डी0एम0सी0एच0 के आॅडीटोरियम में आयोजित किया जाएगा।

उक्त बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी, नगर आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त विवेकानन्द झा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी जेड हसन, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर डाॅ0 गजेन्द्र प्रसाद सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी रविन्द्र कुमार दिवाकर, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार व अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Check Also

ऐतिहासिक हिंदू मंदिर गिराया, वाणिज्यिक परिसर का निर्माण किया शुरू

डेस्क। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को ढहा दिया गया है। …

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …