Breaking News

राँची:रास्ट्रीय युवा शक्ति पिछले वर्ष की भाँति इस वर्ष भी झाँकी,तिरंगा यात्रा, पुरे हर्सोलास के साथ निकाला जायेगा गणतंत्र दिवस के दिन

राँची:हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी रास्ट्रीय युवा शक्ति की और से गणतंत्र दिवस के दिन झाँकी,तिरंगा यात्रा, पुरे हर्सोलास के साथ निकाला जायेगा, जिसका नाम मेरा रंग दे बसंती चोला रहेगा। आज हमारा राष्ट्रीय सिर्फ सरकारी कार्यक्रम बन कर रह गयी है, आओ इसे हमलोग हमलोगों की भागीदारी के साथ राष्ट्रीय पर्व का रूप दें। हम जिस तरह अपने अपने धर्म के पर्व जैसे

होली,दीपावली,रामनवमी,सरहुल,मुहर्रम,ईद,क्रिसमस,बैसाखी,गुरू पर्व,इत्यादि लाखों लोग सड़क पर निकल कर जिस हर्सोलाष के साथ मनाते हैं, ठीक उसी हर्सोलाष के साथ जाती, धर्म,समुदाय, से उठकर इस 26 जनवरी को भी लाखों लोग की संख्या में एक जुट होकर इस राष्ट्रीय पर्व को मनाएं और विश्व में राष्ट्रभक्ति की मिसाल कायम करें। तथा राष्ट्रीय युवा शक्ति लोगों से अपील किया कि इस 26 जनवरी और 15 अगस्त को हर व्यक्ति अपने अपने घरों में एक एक राष्ट्र ध्वज लगाएँ तथा एक एक दीप जला कर अपने देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दें। जिससे राष्ट्र की अखंडता,संप्रभुता पर जोर दिया जाए और राष्ट्र की राष्ट्रीयता प्रेम जन जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जाए ताकि लोगों के प्रति राष्ट्र का प्रेम,तिरंगे की सान की ज्योत हमेशा बनी रहे।

उत्तम यादव

अध्यक्ष
राष्ट्रीय युवा शक्ति
(राँची, झारखंड)
FB_IMG_1484225353270

Check Also

सभी दुकानों एवं प्रतिष्ठानों का जल्द से जल्द निबंधन कराएं:श्रम अधीक्षक

दरभंगा :- माननीय मंत्री, श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार संयुक्त श्रमायुक्त, बिहार द्वारा …