Breaking News

बिहार : रविता को ससुरालवालों ने जिन्दा जलाया, दहेज के आग में झुलसी एक बहु।

IMG-20170114-WA0000लखीसराय :  जिले के टाउन थाना क्षेत्र के पीरगौरा गांव में गुरूवार को दहेज की आग में एक बहु को ससुरालवालों ने जिन्दा जला दिया। घटना की सुचना स्थानीय लोगों ने पुलिस एवं मृतक के परिजनों को दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

हलांकि पुलिस उक्त जली हुई महिला को तत्काल ईलाज हेतू सदर अस्पाताल ले जाया गया लेकिन वहा ईलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार टाउन थाना क्षेत्र के पीरगौरा गांव में गुरूवार को दहेज में एक लाख रूपया के लिए रविता देवी को उसके ससुराल वालो ने आग से जला कर मर डाला। किरोसिन तेल छिड़ककर जिन्दा जला दिया। मृतक पीड़िता रवीता ने अपने मायका जमुई जिले के कोनन गांव  पिता सौदागर मंडल को फोन कर दो दिन पहले सुचना दिया था । पिता सौदागर मंडल ने बताया कि ससुराल पक्ष के सास ननद भैसुर पवन मंडल  ललन मंडल एवं पति सहदेव मंडल द्वारा प्रताड़ित किया जाता है वो कभी भी मार सकता है। यहां से तुरंत हमें ले जाऐं। परन्तु हमें यह पता नहीं था इन जालिमों द्वारा हत्या भी कर दिया जायेगा। मृतक रविता अपने पीछे दो मासुम पुत्र 5 बर्षीय सुरज कुमार एवं अमन कुमार को छोड़कर चली गई। दो बच्चों का रो-रोकर बुराहाल था। उसे संभालने के लिए हर कोई परेशान था। पुलिस द्वारा मृतक के पिता सौदागर मंडल के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

एस पी अशोक कुमार ने बताया कि घटना दुखद है। इस कांड में संलिप्त किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा। उक्त नामजद अभियुक्तों पर कानुनी कार्रवाई करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। फिलहाल सभी दोषी फरार है।

Check Also

ऐतिहासिक हिंदू मंदिर गिराया, वाणिज्यिक परिसर का निर्माण किया शुरू

डेस्क। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को ढहा दिया गया है। …

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …