Breaking News

पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर 7 दिवसीय राजकीय शोक

दरभंगा। मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने सभी जिला पदाधिकारी को पत्र जारी करते हुए कहा कि गृह मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त सूचना के अनुसार भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का निधन एम्स, नई दिल्ली में 26 दिसम्बर 2024 को हो गया है।

 

 

उन्होंने कहा कि दु:खद संवेदना के इस क्षण में राज्य सरकार द्वारा स्वर्गीय डॉ.मनमोहन सिंह के सम्मान में 26 दिसम्बर 2024 से 01 जनवरी 2025 तक कुल 07 दिनों का राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया है।

 

 

उन्होंने कहा कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में राजकीय शोक की अवधि में राष्ट्रीय ध्वज उन सभी भवनों पर आधा झुका रहेगा, जहाँ नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। साथ ही इस अवधि में कोई राजकीय समारोह एवं सरकारी मनोरंजन से संबंधित कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे।

 

Check Also

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …

डीएम कौशल कुमार ने दरभंगा एयरपोर्ट के निकट CISF के आवासीय एवं कार्यालय परिसर के लिए करीब 7 एकड़ भूमि का किया निरीक्षण

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। केवटी प्रखंड अंतर्गत दरभंगा एयरपोर्ट के निकट केंद्रीय …

दरभंगा में 17 जब्त वाहनों की नीलामी, 9.23 लाख रुपये राजस्व मिलने की संभावना

मद्यनिषेध अधिनियम के तहत जब्त एवं राज्यसात 17 वाहनों की सार्वजनिक नीलामी 09 सामान्य एवं …