दरभंगा : जिलाधिकारी के निदेश पर मंगलवार को जिला के कुल 70 जन वितरण प्रणाली के दुकानों की जिला स्तरीय पदाधिकारी के द्वारा औचक निरीक्षण कराया गया। इसमें बहेड़ी, कुशेश्वरस्थान, बिरौल, सदर, केवटी, घनश्यामपुर प्रखण्ड के पी.डी.एस. दुकान शामिल है।
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
जाँच के क्रम में कई पी.डी.एस. दुकान समय से पहले बंद पाये गये तो कहीं पर विधिवत् पंजी संधारित नहीं पाई गई। लेकिन ज्यादातर डीलरों के द्वारा मार्च का खाद्यान्न का उठाव एवं वितरण कराने की बातें जाँच में सामने आई है।

जिलाधिकारी ने कहा है कि अभी बंचित वर्ग के लोंगो के लिये दिए जाने वाले खाद्यान्नों में जिस भी पीडीएस डीलरों के द्वारा कोई भी गड़बड़ी अथवा अनियमितता बरती जाएगी उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी।
उन्होंने मंगलवार के निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर एसडीओ को दोषी 07 पी.डी.एस. डीलरों की अनुज्ञप्ति रद्द करने का निदेश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि पी.डी.एस. दुकानों का आगे भी बराबर औचक निरीक्षण जारी रहेगा, खाद्यान्न के वितरण में तनिक भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !