गुजरात में पाटीदार आरक्षण आंदोलन का नेतृत्व करने वाले हार्दिक पटेल को शिवसेना ने अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है। हार्दिक पटेल दिसंबर में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में शिवसेना का चेहरा होंगे। भाजपा और शिवसेना के बीच तल्खियां बढ़ती जा रही है। बीएमसी चुनाव में अलग लड़ने की घोषणा के बाद शिवसेना ने गुजरात विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के खिलाफ लड़ने का फैसला किया है।
इससे पहले मंगलवार सुबह हार्दिक पटेल ने मुंबई पहुंचकर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से उनके घर पर मुलाकात की। एक अंग्रेजी अखबार में छपी ख़बर के मुताबिक, “हार्दिक ने बताया कि वह आगामी बॉम्बे म्युनिसिपिल कॉर्पोरेशन के चुनाव में गोरेगांव और बीरेन लिम्बच्या से शिवसेना उम्मीदवार के पक्ष में कैंपेन करेंगे।” उन्होंने आगे कहा, “मैं भगत सिंह और बाला साहेब ठाकरे की विचारधारा पर आगे बढ़ा हूं और मुझे वीर सावरकर की धरती पर आकर काफी खुशी हो रही है।”
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !