लखीसराय। (रजनिश कुमार)–इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर हंगामा करने वाले परीक्षार्थियों पर कैमरे की पैनी नजर रहेगी। हंगामा व गड़बड़ी करने वाले छात्रों या असामाजिक तत्वों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के दौरान ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन, जिला पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है। रेलवे सुरक्षा बल के किऊल पोस्ट प्रभारी इंस्पेक्टर उमाकांत एवं अन्य अधिकारियों ने सोमवार को शहर के सभी परीक्षा केंद्रों पर जाकर केंद्राधीक्षक से मिलकर परीक्षार्थियों को इसके प्रति सजग करने का निर्देश दिया है। बैठक के बाद जिलाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि इंटर परीक्षा के दौरान रेलवे में विशेष चौकसी बरती जाएगी। ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जा रहे हैं। वीडियो कैमरा व गुप्त कैमरों से लैश कर्मी हर पल की वीडियोग्राफी करेंगे। इस दौरान स्टेशन या ट्रेन के अंदर हंगामा, मारपीट, तोड़फोड़ या किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वाले चेहरे को कैमरे में कैद कर परीक्षा के अंतिम दिन परीक्षार्थी के चेहरे से मिलान कर क्षतिग्रस्त रेलवे संपत्ति की वसूली एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किऊल-बड़हिया, किऊल-जमुई एवं किऊल-अभयपुर रेल खंड में चलने वाली ट्रेनों पर विशेष चौकसी की जाएगी। किऊल आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर उमाकांत ने बताया कि ट्रेन में किसी प्रकार की गलत हरकत या सरकारी संपत्ति की क्षति पहुंचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Check Also
दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …
दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …
फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !