Breaking News

राजकीय श्रावणी मेला में 22 दिनों में 25 लाख कांवरियो ने किया जलार्पण !

indext5y6देवघर (रांची ब्यूरो): राजकीय श्रावणी मेला 2016 में अभी तक कुल 25 लाख से ज्यादा कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण किया है। वही कुल 19,99,419 कांवरियों को एक्सेस कार्ड निर्गत किया गया है। इस साल बाबा मंदिर को कुल 1,91,90,338 रुपये की आय बाबा मंदिर में हुई है। देवघर के उपायुक्त अरबा राजकमल ने उक्त जानकारी दी। उन्होने कहा कि अभी तक इतनी बड़ी संख्या में कांवरिये ने जलार्पण किया है लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के कारण कोई भी अप्रिय घटना नही हुई है। चौथे और अंतिम सोमवारी की तैयारी के बारे में जानकारी देते हुए उन्होने कहा कि अंतिम सोमवारी में भी अप्रत्याशित भीड़ की आशंका है और इसके लिए रणनीति भी तैयार कर ली गयी है। 15 अगस्त होने के कारण अधिकारियों को जरुरी दिशा निर्देश दिये जा चुके है। स्वतंत्रता दिवस होने के कारण सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया है। संवाददाता सम्मेलन में उन्होनें जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वंय सेवी संस्था, स्थानीय लोग और मीडिया को धन्यवाद दिया और आग्रह किया कि आगे भी ऐसे सहयोग मिलता रहे।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …