Breaking News

“याद करो कुर्बानी” सप्ताह के अवसर पर एक रैली निकाली गई !

indexioiolदरभंगा। मिल्लत काॅलेज में आज “याद करो कुर्बानी” सप्ताह के अवसर पर एक रैली का आयोजन प्रधानाचार्य डाॅ0 मो0 रहमतुल्लाह की अध्यक्षता में किया गया। इस रैली में सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। यह रैली काॅलेज कैंम्पस से चलकर सड़क की ओर एक किलोमीटर तक गई। आज की इस रैली का खास उदेश्य आपसी भाई चारा और देश के प्रति हर प्रकार की कुर्बानी के लिए तैयार रहने का संकल्प लेना था। इस अवसर पर सभी शिक्षकों व छात्र- छात्राओं ने यह संकल्प लिया कि देश की आन बान और शान के लिए हमें जब भी और जहाॅ भी अगर अपने जान की बलि देनी पड़ेगी तो हम इसमें पीछे नहीं रहेंगे। रैली के बाद प्रधानाचार्य डाॅ0 मो0 रहमतुल्लाह ने तमाम हाजरीन को संबोधित किया।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …